Google Pixel 10a लॉन्च 18 फरवरी! ₹49,999 में फ्लैट कैमरा + 5100mAh बैटरी – iPhone को भूल जाओ !

Google Pixel 10a specification

टेक न्यूज। दिग्गज तक कंपनी Google ने Pixel 10 सीरीज के नए स्मार्टफोन Google Pixel 10a के लुक और कीमत को अनवील (Google Pixel 10a Specification) कर दिया है। साथ ही इसकी लॉन्चिंग डेट भी कन्फर्म कर दी है। Youtube पर Google ने स्मार्टफोन का एक टीजर जारी किया है। यह वीडियो 16 सेकेण्ड का है। इस वीडियो में स्मार्टफोन के लुक, कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में बताया गया है। इस टीजर ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस बार Google ने स्मार्टफोन के डिजाइन पर ज़बरदस्त मेहनत की है। बिना कैमरा बंप वाले स्लीक लुक और दमदार फीचर्स के साथ आने वाला यह गूगल का फोन बजट में भी शानदार होगा?

यह भी पढ़ें : – vivo x200t भारत में हुआ लांच, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 515GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर, क्यों है यह इतना खास ?

Youtube पर जारी किये गए टीजर में Google Pixel 10a के ब्लू कलर को दिखाया गया है। दावा है कि यह अब तक का सबसे ड्यूरेबल यानी टिकाऊ पिक्‍सल ए स्‍मार्टफोन होने वाला है। गूगल ने स्मार्टफोन के डिजाइन को काफी सिंपल रखने की कोशिश की है। कंपनी ने कैमरे के बम्प को हटा दिया है, जिससे अगर इस फोन को टेबल पर रखा जाए तो यह अपनी जगह से हिलेगा भी नहीं।

Pixel 10a Release Date

Google Pixel 10a को 18 फ़रवरी 2026 को लांच किया जाएगा, इसी दिन से यह स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध रहेगा। इसे ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन प्री-बुकिंग किया जा सकेगा। हालांकि यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कब उपलब्ध होगा इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

Google Pixel 10a Specification

लीक हुई रिपोर्ट (Google Pixel 10a Specification) के मुताबिक़ Google Pixel 10a में 6.28-इंच की FHD+ अमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5100mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा यह 15W के वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें : – 10000 mAh बैटरी के साथ भारत में लांच हुआ Realme का दमदार फोन, फीचर और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Google Pixel 10a Camera

रिपोर्ट के मुताबिक़ Google Pixel 10a में डुअल कैमरा सेटअप मॉड्यूल के साथ आ सकता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल Quad PD मेन सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट कैमरे में एफ/2.2 अपर्चर दिया जा सकता है, जो लो लाइट में भी ज़बरदस्त तस्वीरें ले सकता है।

Google Pixel 10a Price

Google Pixel 10a Price
Google Pixel 10a Price

इस स्मार्टफोन को 12GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB + 512GB इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट में लांच किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 49,999 रूपये तक होने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है। तो इस स्मार्टफोन की सही कीमत का पता 18 फ़रवरी को ही चलेगा।

Google Pixel 10a Feature

गूगल ने Google Pixel 10a में ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज पैकेज दिया है। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक़ इस स्मार्टफोन में AI फीचर भी दिया गया है। जिसमे Google के AI सर्विस को ग्राहकों को मुफ्त में एक्सेस मिलेगा हालांकि इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *