vivo x200t भारत में हुआ लांच, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 515GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर, क्यों है यह इतना खास ?

vivo x200t price in india

टेक न्यूजVivo x200t Price in india : – स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने प्रीमियम सेगमेंट में vivo x200t को आज भारत में लांच कर दिया है। वीवो का यह स्मार्टफोन कई सारे दमदार फीचर्स के साथ आता है। vivo x200t को कंपनी काफी दिनों से टीज कर रही थी, जिसे 27 जनवरी को लांच कर दिया गया। कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का Zeisis कैमरा दिया है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरिएंस को एक अलग लेवल पर लेकर जाता है। इस फोन को 256GB और 512GB स्टोरेज के दो वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का प्री-बुकिंग शुरू कर दिया है। पहली सेल 6 फ़रवरी को ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को 5 हजार का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : – Apple iPhone 18 Pro की कीमत और फीचर्स हुआ लीक, जानिये कब होगा लांच ?

Vivo x200t Specs

Vivo x200t स्मार्टफोन में 6.67 इंच का दमदार FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें पंच होल डिजाइन और स्लिम बेजल्स देखने को मिल रहा है। इस फोन का डिस्प्ले 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे तेज रोशनी में भी यूजर को मोबाइल इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिलता है, जो इसके परफॉर्मेंस को दमदार बनाता है। वीवो का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लांच किया गया है।

vivo x200t price in india

वीवो का यह स्मार्टफोन 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें : – 15 हजार से कम का Redmi 5G Phone हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें कैसा है नया Note 14 SE मोबाइल

Vivo x200T में Zeiss पावर्ड 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT702 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x जूम के साथ 50MP Sony LYT600 टेलीफोटो दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के किये 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo x200t Price in india

vivo x200t specs

यह स्मार्टफोन साथ ही इसको IP68 और IP69 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। टिंग मिली है। इसके अलावा इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G सपोर्ट, ड्यूल सिम, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 6200mAH की दमदार बैटरी के साथ आता है, जो 40 वॉट वायरलेस और 90 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें : – VAIO लैपटॉप फिर से लौट रहा है भारत, 15 जनवरी को स्लिम लैपटॉप की रेंज फ्लिपकार्ट पर होगी पहली सेल

Vivo x200t Price in india

Vivo x200T के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रूपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रूपये है। लांच ऑफर के तहत Axis, SBI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों को 5000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *