Apple iPhone 18 Pro की कीमत और फीचर्स हुआ लीक, जानिये कब होगा लांच ?

apple iphone 18 pro

टेक न्यूजApple iPhone 18 Pro प्रीमियम स्मार्टफोन के यूजर्स को नए iPhone लांच होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ महीने पहले ही Apple ने iPhone 16 और iPhone 17 लांच किया था। iPhone लवर्स अभी ठीक से इन स्मार्टफोन को इस्तेमाल भी नहीं कर पाए थे की iPhone 18 की लॉन्चिंग ने दस्तक दे दी है। iPhone 18 के कुछ फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं जिसके बाद यह सोशल मिडिया पर ट्रेंड कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक़ एप्पल इस स्मार्टफोन में अभी तक का सबसे बड़ा अपग्रेड करने जा रहा है। iPhone 18 A20 Pro चिपसेट पर आधारित होगा, जो 2nm प्रोसेस तकनीक से लैस होगी।

यह भी पढ़ें : – 15 हजार से कम का Redmi 5G Phone हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें कैसा है नया Note 14 SE मोबाइल

इंटरनेट पर लीक हुए रिपोर्ट की माने तो iPhone 18 Pro और Pro मैक्स में एप्पल एक बड़ा बदलाव कर सकता है। फोन में अंडर-डिस्प्ले (Under-display) सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे स्क्रीन पर दिखने वाला डायनेमिक आइलैंड छोटा हो जाएगा या पूरी तरह गायब हो सकता है। यानी की अब यूजर्स को फुल-स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जो यूजर्स को एक शानदार विसुअल एक्सपेरिएंस देगा।

Apple iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro और Pro मैक्स के डिस्प्ले और डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खास तौर पर Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं Dynamic Island को भी पहले से छोटा किया जा सकता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी में भी बड़ा अपग्रेड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : – 240W फास्ट चार्जिंग, 24GB रैम के साथ लांच होगी Realme GT 5 स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत

एप्पल ने फोटोग्राफी के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए iPhone 18 Pro और Pro मैक्स के कैमरे में बड़ा अपग्रेड दिया है। इसमें मैकेनिकल आइरिस वाला कैमरा दिया जाएगा, जिससे आप कैमरे के अपर्चर को लाइट के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इस फीचर्स की वजह से स्मार्टफोन से भी DSLR कैमरे जैसा फोटो ले पाएंगे।

सुपरफास्ट स्पीड आईफोन 18 Pro में ऐपल की पहली A20 Pro चिप हो सकती है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगी. इसका मतलब है कि फोन की परफॉर्मेंस पहले से कहीं ज्यादा फास्ट होगी और बैटरी भी कम खर्च होगी।

Apple iPhone 18 Pro Launching Date

लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक़, iPhone 18 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होगी। वहीं, iPhone 18 Pro 1,49,900 रुपये से शुरू हो सकती है। इसे सितम्बर 2026 के अंत तक लांच किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप एक बड़े अपग्रेड का इंतजार कर रहे हैं, तो आईफोन 18 प्रो आपके लिए एक बड़ा टेक अपग्रेड साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *