टेक न्यूज। स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने भारत में K सीरीज के नए मोबाइल OPPO K14x 5G को आज लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ दिनों पहले ही इसके लांच के बारे में जानकारी (Oppo k14x 5g Full Review Hindi) दी थी। यह स्मार्टफोन वैसे यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हे हैवी गेमिंग के साथ ज़यादा बैकअप देने वाला स्मार्टफोन चाहिए। इसे Flipkart और Oppo की ऑफिशियल ऑनलाइन वेबसाइट के ज़रिए खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है, कंपनी का दावा है की यह एक बार फूल चार्ज होने पर 2 दिन आराम से चल जायेगी।
Oppo k14x 5g Full Review Hindi

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच, HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Oppo k14x Camera
Oppo K14x 5G के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है, जो अच्छी लाइट में शार्प और डिटेल्ड इमेज खींच सकता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है, जो डेप्थ और पोर्ट्रेट फोटोज़ में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6NM फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है, यह 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में Trinity Engine लगा है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

इसे 4GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट में लांच किया गया है। RAM को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। 4GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 14,999 रूपये और 6GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रूपये है। यह Prism Violet और Icy Blue रंगों में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें : – Apple iPhone 18 Pro की कीमत और फीचर्स हुआ लीक, जानिये कब होगा लांच ?
इस स्मार्टफोन (Oppo k14x 5g Full Review Hindi) की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500 mAh की दमदार बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Oppo ने लॉन्चिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को 1500 रूपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर दिया है। कंपनी के मुताबिक़ अगर ग्राहक Oppo स्मार्टफोन को SBI, HDFC Bank और ICICI Bank कार्ड द्वारा खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 1500 रूपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।











Leave a Reply