Google Pixel 10a लॉन्च! 7 साल अपडेट + बेस्ट कैमरा अंडर 50k ? लेकिन एक बड़ी प्रॉब्लम है…

what is the price of Pixel 10a in India

टेक न्यूज़. दिग्गज टेक कंपनी Google ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pixel 10a को लांच (What is the price of Pixel 10a in India) कर दिया है। नया Pixel स्मार्टफोन 50 हजार से भी कम कीमत में लांच किया गया है। यह स्मार्टफोन AI के एडवांस फीचर्स के साथ लैस है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले है। इसमें गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर लगा हुआ है और यह डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आया है। यह 5100 mAh बैटरी के साथ आता है, जो एक बार फूल चार्ज होने पर 30 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें : – 10000 mAh बैटरी के साथ भारत में लांच हुआ Realme का दमदार फोन, फीचर और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Pixel 10a Specs

Google Pixel 10a स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस सेगमेंट में इस स्मार्टफोन की ब्राइटनेस सबसे ज़्यादा है, जो तेज धुप में भी शानदार व्यूइंग एक्सपेरिएंस देता है। इसमें गूगल के Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल गया है। यह (Gemini Nano, Gemini Live और Circle to Search) जैसे कई सारे एडवांस AI फीचर के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट में दूसरे स्मार्टफोन से आगे खड़ा कर देता है।

Pixel 10a Camera

pixel 10a specs

इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल (f/1.7) का दिया गया है और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया गया है। Google के Magic Eraser, Best Take, Auto Frame और Super Res Zoom जैसे AI टूल्स फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाते हैं।

यह भी पढ़ें : – 6500mAh + 120Hz + 50MP कैमरा… Oppo K14x 5G ने सबको चौंकाया ! Best Budget 5G?

what is the price of Pixel 10a in India

Google Pixel 10a स्मार्टफोन 8GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इसकी कीमत 49,999 रूपये रखी गयी है। इसमें 5,100mAh बैटरी दी गयी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत क्रेडिट कार्ड के द्वारा खरीदारी करने पर 3 हजार तक की छूट मिल सकती है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, Google Store India और Croma जैसे स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *